उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान: 9 सितंबर को वोटिंग, उसी दिन आएगा परिणाम
भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। वोटिंग 9 सितंबर को होगी और उसी दिन रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। जानें पूरा चुनाव शेड्यूल और प्रक्रिया।
भारत के अगले उपराष्ट्रपति (Vice President of India) के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। वोटिंग 9 सितंबर 2025 (मंगलवार) को होगी और उसी दिन मतगणना कर परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। यह चुनाव भारतीय संसद के सदस्यों द्वारा किया जाएगा।
भारत के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव की प्रक्रिया 7 अगस्त 2025 से शुरू हो रही है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त 2025 (गुरुवार) को जारी की जाएगी।
नामांकन प्रक्रिया
उम्मीदवार 21 अगस्त 2025 (गुरुवार) तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद 22 अगस्त (शुक्रवार) को नामांकन पत्रों की संवीक्षा (Scrutiny) की जाएगी। अगर कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहता है तो 25 अगस्त 2025 (सोमवार) तक नाम वापस ले सकता है।
मतदान और परिणाम
अगर जरूरत पड़ी तो मतदान 9 सितंबर 2025 (मंगलवार) को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक करवाया जाएगा। इसके तुरंत बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी और चुनाव परिणाम की घोषणा भी 9 सितंबर को ही कर दी जाएगी।
मतदान प्रक्रिया और पात्रता:
उपराष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचित और मनोनीत राज्यसभा और लोकसभा सांसदों द्वारा किया जाता है। आम जनता इस चुनाव में हिस्सा नहीं लेती।


आँखें न्यूज़ 24 




