VIP की आईटी सेल बैठक, मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया की ताकत पर दिया जोर
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी ने वाल्मीकि नगर में आईटी सेल बैठक को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया की ताकत पर जोर दिया और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के आईटी सेल की दो दिवसीय बैठक शनिवार को पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में शुरू हुई। वाल्मीकि सभागार में आयोजित इस बैठक में पार्टी के बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से जुड़े आईटी सेल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
बैठक में पार्टी प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं को तकनीक का उपयोग करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, हमें पार्टी की विचारधारा और नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है। यह हमारा कर्तव्य है और इसे हमें पूरी तत्परता से निभाना होगा।
तकनीक का उपयोग और संगठन की मजबूती पर जोर
मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं को तकनीक का उपयोग करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, हमें पार्टी की विचारधारा और नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है। यह हमारा कर्तव्य है और इसे हमें पूरी तत्परता से निभाना होगा।
सोशल मीडिया की ताकत पर जोर
सहनी ने सोशल मीडिया को एक बड़ा हथियार बताते हुए कहा, आज 20 करोड़ से अधिक लोग सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं। यह युवाओं का दौर है, और हमें सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात युवाओं तक पहुंचानी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सक्रियता से केंद्र और राज्य सरकारों की असफलताओं को उजागर करना होगा।
दुष्प्रचार का करारा जवाब देने की अपील
सहनी ने कार्यकर्ताओं को विरोधियों के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए तैयार रहने की अपील की। उन्होंने कहा, दुष्प्रचार का जवाब देने में देरी न करें। हमेशा मजबूत साक्ष्यों के साथ तुरंत और करारा जवाब दें।
बिहार में रोजगार और योजनाओं की बात
महागठबंधन सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि पार्टी राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने और नई योजनाएं लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना उनकी प्राथमिकता है।


आँखें न्यूज़ 24 




