World Mental Health Day: LMC में ‘Healthy Mind, Happy Life’ अभियान के तहत योग से जागरूक हुए छात्र
World Mental Health Day 2025 पर पटना के लोहिया नगर माउंट कार्मेल हाई स्कूल में छात्रों ने योग और प्राणायाम के जरिए मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा। जानिए इस खास कार्यक्रम की पूरी जानकारी।
पटना के लोहिया नगर माउंट कार्मेल हाई स्कूल, (कंकड़बाग) में World Mental Health Day (विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस) के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था — बच्चों और किशोरों के बीच Mental Health Awareness फैलाना और उन्हें यह समझाना कि जैसे शरीर की सेहत जरूरी है, वैसे ही मन का स्वस्थ रहना भी जीवन की नींव है।
योग और प्राणायाम से मिली मानसिक शांति का संदेश
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को योग, ध्यान और प्राणायाम के सरल उपाय सिखाए गए। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से न केवल मन शांत होता है बल्कि आत्मविश्वास और एकाग्रता भी बढ़ती है। बच्चों को stress management के टिप्स दिए गए ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक रूप से भी संतुलित रह सकें।
योग प्रशिक्षक ने कहा — हर दिन कुछ मिनट का ध्यान और गहरी सांसें लेना, मन को सकारात्मक बनाता है और नकारात्मक विचारों को दूर करता है।
बच्चों ने लिया संकल्प — 'हर दिन मुस्कान के लिए समय जरूर निकालेंगे'
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे हर दिन कुछ समय अपने mental peace और positivity के लिए जरूर निकालेंगे।
स्कूल प्रशासन ने बताया कि आने वाले समय में मानसिक स्वास्थ्य पर इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्रों को भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाया जा सके।


आँखें न्यूज़ 24 




