कपिल शर्मा ने ईद के मौके पर पोस्ट किया अपनी आगामी फिल्म का पोस्टर! घूंघट वाली दुल्हन ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट!

ईद के खास मौके पर कपिल शर्मा ने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का पहला लुक शेयर किया है जिसमें वो दूल्हे के लुक में नजर आ रहे हैं. पोस्टर ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट का माहौल बना दिया है और सबकी नजरें अब इस कॉमेडी धमाके पर टिक गई हैं.पोस्टर में कपिल शर्मा एक क्लासिक दूल्हे की पोशाक में नजर आ रहे हैं और उनके साथ एक दुल्हन खड़ी है जिसका चेहरा घूंघट से ढका हुआ है. यही बात फैंस को सबसे ज्यादा चौंका रही है. कौन है ये दुल्हन? क्या ये पिछली फिल्म की तीन पत्नियों में से कोई है या कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है? सवालों की बौछार शुरू हो चुकी है.फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं. प्रोडक्शन की कमान संभाली है रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान की टीम ने. फिल्म में कपिल शर्मा के साथ मनजोत सिंह की जोड़ी देखने को मिलेगी.

पहले पार्ट की तरह यह फिल्म भी एक हल्के-फुल्के और मस्ती भरे कॉमेडी ड्रामा से भरपूर होगी.किस किसको प्यार करूं’ साल 2015 में रिलीज हुई थी और उस वक्त कपिल शर्मा ने अपने डेब्यू से ही धमाल मचा दिया था. अब करीब एक दशक बाद जब इसका दूसरा पार्ट आने वाला है, तो फैंस की उम्मीदें भी दो गुनी हो गई हैं. सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल हो रहा है और यूजर्स कमेंट में पूछ रहे हैं – 'इस बार कितनी बीवियां?'