कलाकारों के प्रेरणास्रोत थे पं. बिरजू महाराज- नितीश कुमार

कलाकारों के प्रेरणास्रोत थे पं. बिरजू महाराज- नितीश कुमार
कलाकारों के प्रेरणास्रोत थे पं. बिरजू महाराज- नितीश कुमार

सीएम नितीश कुमार ने कथक के सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि महान कथक, नर्तक और पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन दु:खद है। उनके निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्हें बिहार सरकार द्वारा 2013 में राष्ट्रीय स्तर का कला पुरस्कार दिया गया था। वे कलाकारों के प्रेरणास्रोत रहे हैं। साथ ही उन्होंने ट्वीट के माध्यम से पंडित बिरजू महाराज जी को विनम्र श्रद्दांजलि भी दी।

पंडित बिरजू महाराज का निधन हार्ट अटैक से हुआ। वे 83 साल के थे। उनके परिवार के लोगों ने यह जानकारी दी। बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था। उनका जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था।