धनुष-ऐश्वर्या के अलग होने के बाद वायरल हो रहा उनका रोमांटिक वीडियो

धनुष-ऐश्वर्या के अलग होने के बाद वायरल हो रहा उनका रोमांटिक वीडियो

साउथ के सुपरस्टार धनुष ने उस वक़्त अपने फैंस को झटका दे दिया जब उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए साउथ के थलाइवा कहे जाने वाले रजनीकांज की बेटी ऐश्वर्या आर से अलग होने की घोषणा कर दी। आपको बता दें दोनों की शादी को 18 साल हो गए और तमिल फ़िल्म जगत का उन्हें आईटी जोड़ी माना जाता था। धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच कभी भी किसी झगड़े या अनबन की ख़बरें नहीं आई थी, इसलिए उनका इस तरह से अचानक अलग होनो उनके फैंस के लिए एक चौंकाने वाली ख़बर है।

अब उनके दुखी फैंस ने अलग हुए जोड़े द्वारा साझा किये गए ख़ुशी के पलों वाला वीडियो देखना शुरू कर दिया। धनुष और ऐश्वर्या आर के अलग होने की ख़बर के कुछ समय बाद ही एक पार्टी में दोनों का एक पुराना वीडियों वायरल हो गया है। वीडियों में धनुष अपनी पत्नी के लिए रजनीकांत का ही एक रोमांटिक गाना गा रहे हैं। यह गाना फ़िल्म पेट्टा का है जो 2019 में आई थी। इस वीडियों में ऐश्वर्या शरमाते हुए दिख रही हैं और धनुष ने ऐश्वर्या को गले लगाया है। दोनों का यह रोमांटिक गाना उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इसके बाद अब यह वीडियो ट्विटर पर ख़ूब शेयर भी किया जा रहा है।

आपको बता दें 2004 में धनुष और ऐश्वर्या की शादी हुई थी। इनके दो बेटे भी हैं- यात्रा और लिंगा। 18 साल तक साथ रहने के बाद, उन्होंने 17 जनवरी, 2022 को अलग होने की घोषणा की। एक संयुक्त बयान में, उन्होंने खुलासा किया कि वह खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। उनके बयान में यह भी लिखा था कि "दोस्त के रूप में, कपल के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। ये जर्नी समझदारी, ग्रोथ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं।"