जेईई एडवांस 2022 परीक्षा 3 जुलाई को होगी,

जेईई एडवांस 2022 परीक्षा 3 जुलाई को होगी,

आईआईटी बॉम्बे ने 24 फरवरी को जेईई एडवांस 2022 की तारीख घोषित कर दी है। आईआईटी बॉम्बे की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, जेईई एडवांस 2022 परीक्षा 3 जुलाई को होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 जून 2022 से शुरू होगी। जो उम्मीदवार जेई मेन 2022 में पास होंगे और उनकी रैंक 2,50,000 के अंदर होगी वे जेईई एडवांस 2022 में शामिल हो सकेंगे। जेईई एडवांस देने के के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर शैक्षिक योग्यता सहित अन्य जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

जेईई एडवांस 2022 परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्र आईआईटी संस्थानों में इंजीनियरिंग के ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने सकेंगे। आईआईटी बॉम्बे ने जेईई एडवांस 2022 की प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और ब्रोशर ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है।

एग्जाम का पूरा शेड्यूल

  • जेईई एडवांस 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन- 8 जून से 14 जून 2022
  • जेईई एडवांस 2022 की फीस पेमेंट की लास्ट डेट- 15 जून 2022
  • जेईई एडवांस 2022 एडमिट कार्ड- 27 जून 2022
  • जेईई एडवांस 2022 की परीक्षा की तारीख- 3 जुलाई 2022