झारखंड में लोकतंत्र नहीं 'भीड़तंत्र' चल रहा है- भाजपा

झारखंड में लोकतंत्र नहीं 'भीड़तंत्र' चल रहा है- भाजपा

सिमडेगा घटना पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला...उन्होंने कहा कि सिमडेगा में भीड़ ने पहले एक दलित युवक को जिंदा जला दिया और आज एक महिला को डायन बताकर फिर से जलाने का प्रयास किया गया...झारखंड में लोकतंत्र नहीं 'भीड़तंत्र' चल रहा है...जब शासन का इकबाल कम होता है तो ऐसी घटनाएं सामने आती हैं...वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री से दोषियों और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की...