भाजपा बंगाल में करेगी अपने संगठन में बदलाव, दिलीप घोष ने दिए संकेत

भाजपा बंगाल में करेगी अपने संगठन में बदलाव, दिलीप घोष ने दिए संकेत

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पार्टी की बंगाल इकाई में जल्द संगठनात्मक बदलाव के संकेत दिए हैं। घोष ने कहा कि बंगाल भाजपा में संगठनात्मक परिवर्तन हो सकता है और इस बारे में फैसला आज दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया जा सकता है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष घोष के मुताबिक, राज्य इकाई केंद्रीय नेतृत्व से बात करेगी, जिसके बाद बदलाव किए जा सकते हैं।बता दें कि घोष समेत बंगाल भाजपा की कोर कमेटी के सदस्य इस समय दिल्ली में ही हैं। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता रविवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे और इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित अन्य लोग शामिल होंगे जबकि पीएम नरेन्द्र मोदी भी व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहेंगे। इसमें कई अन्य नेताओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है।