बलूचिस्तान में स्कूल बस के पास बम विस्फोट, 4 छात्रों की मौत; 40 घायल
शक्तिशाली विस्फोट के बाद बस पूरी तरह नष्ट हो गई। डान के मुताबिक पुलिस ने समूचे इलाके की घेराबंदी कर दोषियो को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक किसी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को एक स्कूल बस के पास बम विस्फोट होने से कम से कम चार छात्रों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए। पुलिस और सरकारी अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब बच्चों और स्टाफ सदस्यों को ले जा रही एक स्कूल बस प्रांत के खुजदार जिले के जीरो प्वाइंट क्षेत्र के पास सड़क किनारे खड़ी विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी के पास से गुजरी। उन्होंने बताया कि विस्फोट की चपेट में आने के कारण कई छात्रो की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आपातकाल लागू कर दिया गया है और जिले के अस्पतालों के सभी चिकित्सा कर्मचारियों को बुला लिया गया है।
इलाके के प्रत्यक्षदर्शियों ने पाकिस्तानी अखबार डान को बताया कि शक्तिशाली विस्फोट के बाद बस पूरी तरह नष्ट हो गई। डान के मुताबिक पुलिस ने समूचे इलाके की घेराबंदी कर दोषियो को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक किसी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।


आँखें न्यूज़ 24 




