ध्रुव जुरेल के बचाव में उतरें राहुल द्रविड़, कहा- युवा भारतीय खिलाड़ियों में दिखा भविष्य का सितारा

राहुल द्रविड़ ने टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग और संजू सैमसन की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी बेहद प्रतिभाशाली हैं और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में और अधिक अनुभव हासिल कर अगले सीजन में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

ध्रुव जुरेल के बचाव में उतरें राहुल द्रविड़, कहा- युवा भारतीय खिलाड़ियों में दिखा भविष्य का सितारा
Rahul Dravid

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की कठिन परिस्थितियों में धैर्य और साहस दिखाने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि जुरेल ने न केवल रन रेट के दबाव को संभाला बल्कि टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने का प्रयास किया। जुरेल की नंबर 5 पर बल्लेबाजी को सबसे कठिन स्थिति में शानदार प्रदर्शन करार दिया।

द्रविड़ ने टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग और संजू सैमसन की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी बेहद प्रतिभाशाली हैं और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में और अधिक अनुभव हासिल कर अगले सीजन में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

टीम की करीबी हार और गेंदबाजी पर फोकस
द्रविड़ ने टीम की लगातार करीबी हारों पर विचार करते हुए कहा कि खेल के अंतिम क्षणों में टीम अपनी पकड़ मजबूत नहीं कर पाई। उन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी को भी सुधारने की जरूरत पर जोर दिया। द्रविड़ ने कहा, "हमने पिच के मुताबिक रन रोकने में विफलता पाई। गेंदबाजी में रनों पर नियंत्रण और विकेट लेने पर काम करना होगा।"

अगले सीजन में सुधार की उम्मीद
राहुल द्रविड़ ने उम्मीद जताई कि राजस्थान रॉयल्स की युवा प्रतिभाएं अगले सीजन में अधिक अनुभवी होकर लौटेंगी और टीम को कठिन मैचों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने टीम के संतुलन और रणनीति में सुधार की बात कही।