पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आया राहुल गांधी और केजरीवाल का रिएक्शन

राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सैन्य बलों की कार्रवाई को गौरवान्वित करने वाला करार देते हुए आज कहा कि सफल सिंदूर अभियान को अंजाम देने वाले अपने सशस्त्र बलों पर उन्हें गर्व है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने भारतीय सैन्य बलों की ओर से आतकवादियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई पर कहा कि हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आया राहुल गांधी और केजरीवाल का रिएक्शन
Arvind Kejriwal and Rahul Gandhi

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सैन्य बलों की कार्रवाई (ऑपरेशन सिंदूर) को गौरवान्वित करने वाला करार देते हुए आज कहा कि सफल सिंदूर अभियान को अंजाम देने वाले अपने सशस्त्र बलों पर उन्हें गर्व है। राहुल गांधी ने कहा 'हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। जय हिंद।' 

पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ पहले दिन से ही तीखे तेवर अपनाते हुए राहुल गांधी ने इस आतंकी करवाई का करारा जवाब देने का सरकार से आग्रह करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी इस हमले पर हर जवाबी कार्रवाई में सरकार के साथ खड़ी है।

हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व : केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय सैन्य बलों की ओर से आतकवादियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई पर कहा कि हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ़ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं।