अहमदाबाद विमान हादसा: बॉलीवुड और खेल जगत ने जताया शोक, सलमान खान ने कैंसिल किया इवेंट

अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक-ऑफ के पांच मिनट बाद ही एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियों ने हादसे पर शोक व्यक्त किया। सलमान खान ने इवेंट कैंसिल किया।

अहमदाबाद विमान हादसा: बॉलीवुड और खेल जगत ने जताया शोक, सलमान खान ने कैंसिल किया इवेंट
ahmedabad plane crash

अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान गुरुवार को टेक-ऑफ के पांच मिनट बाद ही क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों की जान खतरे में पड़ गई। खबर लिखे जाने तक, दुर्घटना में 30 से अधिक लोगों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने की पुष्टि हुई है। विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स शामिल थे।

बॉलीवुड की प्रतिक्रिया
घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) के लॉन्च इवेंट को स्थगित कर दिया। इवेंट ऑर्गनाइजर्स ने इसे एकजुटता का जिम्मेदार कदम बताते हुए कहा कि यह समय जश्न मनाने का नहीं है। सलमान खान ने बयान जारी कर कहा, इस दुखद समय में हमारा दिल पीड़ित परिवारों के साथ है। हम उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

पढ़ें: एयर इंडिया AI-171 विमान हादसा: पीएम मोदी ने जताया शोक, गौतम अडानी का भावुक बयान

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, इस घटना से सदमे में हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। सनी देओल ने भी कहा, यह हादसा दिल तोड़ देने वाला है। मैं सभी प्रभावितों के लिए प्रार्थना करता हूं।

खेल जगत की प्रतिक्रिया
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने भी इस घटना पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, अहमदाबाद से आई यह खबर बेहद दुखद और झकझोर देने वाली है। पीड़ित परिवारों के लिए मेरी संवेदनाएं। इरफान पठान, यूसुफ पठान और हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर घटना के प्रति शोक प्रकट किया।