बिहार में बढ़ते अपराध पर बवाल: तेजस्वी-तेज प्रताप बोले- जंगलराज चरम पर, CM नीतीश दें इस्तीफा

बिहार में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार और NDA सरकार को घेरा। पढ़िए, दोनों नेताओं के तीखे बयान और इस्तीफे की मांग।

बिहार में बढ़ते अपराध पर बवाल: तेजस्वी-तेज प्रताप बोले- जंगलराज चरम पर, CM नीतीश दें इस्तीफा
nitish kumar and tejashwi yadav

बिहार की बिगड़ती Law & Order स्थिति को लेकर राज्य के विपक्षी नेताओं तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जबरदस्त हमला बोला है। दोनों ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है और सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने नीतीश सरकार से इस्तीफे की मांग भी की।

‘बिहार में महा महा जंगलराज’: तेज प्रताप का आरोप
पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, अब किसी पर लगाम नहीं है। नीतीश कुमार से अब शासन चलने वाला नहीं है। पूरा सिस्टम खत्म हो चुका है। बिहार में महा-महा-महा-महा महाजंगलराज हो गया है। अगर सरकार लगाम नहीं लगा सकती तो इस्तीफा दे दे।

तेज प्रताप ने नीतीश कुमार की हालिया घोषणाओं पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, अब चुनाव आ गया है तो घोषणाएं हो रही हैं। पहले क्यों नहीं किया? यह सरकार एक नकलची सरकार है। तेजस्वी जो कह रहे हैं, वह बिल्कुल सही है।

सावन में मटन खाने और धार्मिक प्रतीकों के दुरुपयोग पर उन्होंने जेडीयू नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा, सावन में मटन-मुर्गा खाते हैं और झूठ-मूठ रामजी को आगे करते हैं।

‘मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं’: तेजस्वी यादव का तीखा हमला
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराधियों का साम्राज्य बन गया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। राज्य में भय और असुरक्षा का माहौल है। अपराधी सम्राट बन गए हैं। पुलिस भी अब हाथ खड़े कर चुकी है। कल बिहार पुलिस ने कहा कि मानसून में अपराध होता रहता है, यह मानसिकता ही गलत है।

तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर भी सवाल उठाए: मोदी जी बिहार आ रहे हैं। जिनके परिजन मारे जा रहे हैं, उनसे मिलें, अपराध पर बात करें। क्या वह केवल वोट लेने आते हैं?

‘फ्री बिजली पर भी नकल’: तेजस्वी और तेज प्रताप का आरोप
बिजली सब्सिडी पर सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि जब RJD ने 200 यूनिट फ्री बिजली का वादा किया तो सरकार ने उसकी नकल की।
नीतीश कुमार कहते थे कि फ्री बिजली गलत है, अब वही कर रहे हैं। यह सरकार न नीति वाली है न विज़न वाली।