कांग्रेस से नाराजगी और BJP पर वार, बिहार में AAP का बड़ा प्लान; कौन जीतेगा चुनावी जंग?

आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया। सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस पर गठबंधन धर्म न निभाने का आरोप लगाया और बीजेपी की नीतियों की आलोचना की।

कांग्रेस से नाराजगी और BJP पर वार, बिहार में AAP का बड़ा प्लान; कौन जीतेगा चुनावी जंग?
Saurabh Bharadwaj

आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने 11 जून को मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने गठबंधन के सवाल पर कहा कि पार्टी का फैसला स्पष्ट है कि बिहार में अकेले चुनाव लड़ेंगे।

गठबंधन धर्म पर सौरभ भारद्वाज का सवाल: कांग्रेस पर लगाया आरोप
सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात के उपचुनावों में कांग्रेस ने गठबंधन के धर्म का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा, "जहां हमारी सीट थी, वहां कांग्रेस ने भी उम्मीदवार उतारे। बिहार में ऐसा कोई गठबंधन नहीं होगा। हम यहां अकेले लड़ रहे हैं।

'बिहार के लोग बीजेपी को बाहर करेंगे'
भारद्वाज ने बिहार के लोगों के प्रति केंद्र और बीजेपी की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा, "दिल्ली में बिहार के लोगों के छोटे-छोटे घरों को बुलडोजर से गिराया जा रहा है और उन्हें वापस बिहार लौटने पर मजबूर किया जा रहा है। अगर बीजेपी बिहार के लोगों को वापस भेज सकती है, तो बिहार के लोग बीजेपी को भी राज्य से बाहर कर सकते हैं।

उन्होंने बीजेपी पर झूठे वादों का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नीति झूठ फैलाने की है। मुख्यमंत्री ने 100 दिन पूरे होने पर झुग्गी नहीं तोड़ने का वादा किया, लेकिन अगले ही दिन सैकड़ों झुग्गियों को तोड़ दिया गया।