Independence Day 2025: नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान – 1 करोड़ रोजगार, मुफ्त सोलर और 125 यूनिट Free Electricity

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पटना के गांधी मैदान से रिकॉर्ड 19वीं बार तिरंगा फहराया और 1 करोड़ रोजगार, मुफ्त सोलर पैनल, 125 यूनिट Free Electricity जैसी बड़ी घोषणाएं कीं।

Independence Day 2025: नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान – 1 करोड़ रोजगार, मुफ्त सोलर और 125 यूनिट Free Electricity
Bihar CM Nitish Kumar

देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और बिहार में भी जश्न का माहौल चरम पर है। राजधानी पटना का गांधी मैदान देशभक्ति गीतों से गूंज उठा, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 19वीं बार यहां तिरंगा फहराया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे बिहार के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने देश के अमर शहीदों और राष्ट्रभक्तों को नमन किया और कहा कि राज्य सरकार बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कानून-व्यवस्था में सुधार पर जोर
सीएम नीतीश ने कहा कि 2005 में सरकार बनने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता कानून का राज स्थापित करना रही। उन्होंने बताया कि पुलिस बल की संख्या को तेजी से बढ़ाया गया है और अब यह 2 लाख 29 हजार तक पहुंचाई जा रही है। फिलहाल बिहार में 1 लाख से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं और भर्ती प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने दावा किया कि हत्या, डकैती और लूट जैसे अपराधों में 2005 के बाद से बड़ी गिरावट आई है। अब लोग रात में भी बिना डर के बाजार और हाट में आ-जा सकते हैं।

शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव
सीएम ने कहा कि पहले स्कूल और शिक्षकों की भारी कमी थी, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती थी। लेकिन उनकी सरकार ने हजारों नए स्कूल खोले और नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति की। साइकिल योजना, पोशाक योजना और लड़कियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन जैसी योजनाओं ने शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। आज स्कूलों में लड़का और लड़की की संख्या लगभग बराबर है।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
नीतीश कुमार ने कहा कि पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीज कम आते थे, लेकिन अब यहां अच्छी सुविधाओं के चलते भीड़ बढ़ी है। सरकार कई जिलों में नए मेडिकल कॉलेज भी बना रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

बड़ी घोषणाएं – रोजगार, सोलर और मुफ्त बिजली
सीएम ने गांधी मैदान से कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि 2025 से 2030 के बीच पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी देने का लक्ष्य है। इसके अलावा—

- सभी पंचायतों में विवाह भवन का निर्माण
- जीविका दीदी को बैंक ऋण पर ब्याज 7% तक घटाया
- दीदी की रसोई में भोजन का रेट घटाकर ₹20
- हर घर को 125 यूनिट मुफ्त बिजली
- घरों की छत पर मुफ्त सोलर पैनल
- बिहार के विकास का संकल्प

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि विकास की यह यात्रा लगातार जारी रहेगी। उनका लक्ष्य है कि हर गांव और शहर में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हों।