BSPTCL ने जीते दो बड़े राष्ट्रीय अवार्ड, बिहार की बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को मिली नई पहचान
BSPTCL ने पावरलाइन ट्रांसटेक इंडिया अवार्ड्स 2025 में दो बड़े सम्मान जीते। बिहार की बिजली ट्रांसमिशन क्षमता में पिछले तीन वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की।
बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (BSPTCL) ने पावरलाइन ट्रांसटेक इंडिया अवार्ड्स 2025 में दो महत्वपूर्ण श्रेणियों में राष्ट्रीय सम्मान हासिल किया। यह पुरस्कार 10 दिसंबर 2025 को यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर, द्वारका में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किए गए।
MD राहुल कुमार बोले—यह टीम के समर्पण की जीत
अवार्ड प्राप्ति पर BSPTCL के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार (भा.प्र.से.) ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी टीम की लगन, तकनीकी उत्कृष्टता और सेवा-प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य राज्य के बिजली ढांचे को अत्याधुनिक बनाकर हर घर तक निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करना है।
संचरण लाइन और क्षमता वृद्धि में मिला शीर्ष स्थान
BSPTCL को पिछले तीन वर्षों में पूर्वी क्षेत्र में सबसे अधिक 2,018 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन (220 केवी और उससे अधिक) जोड़ने तथा 5,260 MVA ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया।। इन उपलब्धियों ने बिहार की बिजली ट्रांसमिशन प्रणाली को नई मजबूती प्रदान की है।
देश की प्रमुख ट्रांसमिशन प्रदर्शनी में चमकी प्रतिभा
पावरलाइन ट्रांसटेक इंडिया देश के बिजली क्षेत्र की सबसे प्रतिष्ठित प्रदर्शनी और सम्मेलन माना जाता है, जिसे विद्युत मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है। यहां विजेताओं का चयन CEA, PFC एवं राज्य उपयोगिताओं द्वारा दिए गए आधिकारिक डेटा के विश्लेषण के आधार पर किया जाता है।। इस वर्ष 2,500 से अधिक प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
बिहार के बिजली ढांचे के लिए बड़ी उपलब्धि
इन दोनों पुरस्कारों ने बिहार के ट्रांसमिशन सेक्टर को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है। पूर्वी क्षेत्र में शीर्ष स्थान पाना BSPTCL की तकनीकी क्षमता और बेहतर सेवाएं देने की संकल्पबद्धता को पुष्ट करता है। कंपनी राज्यभर में गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तेजी से बुनियादी ढांचा विस्तार कर रही है।


आँखें न्यूज़ 24 




