कई नेताओं ने थामा RJD का दामन, नवादा में हुआ भव्य स्वागत समारोह
कौशल यादव, पूर्णिमा यादव समेत कई नेताओं ने RJD जॉइन किया। नवादा कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत। पढ़ें पूरी खबर।
पांच बार के विधायक कौशल यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा यादव, एमएससी सलमान, वरिष्ठ नेता रागीव मुन्ना, विनय यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता ग्रहण की। इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद, आज नवादा जिले के राजद कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला अध्यक्ष उदय यादव, नवादा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सरवन कुशवाहा और गौतम चंद्रवंशी की अगुवाई में पार्टी में शामिल हुए नेताओं का अंगवस्त्र और पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भावुक भाषण देते हुए कहा, राजद की विचारधारा जनहित और सामाजिक न्याय की है। आज इन नेताओं की वापसी यह दर्शाती है कि जनता बदलाव चाहती है।
पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का संकल्प
मंच से संबोधित करते हुए विभिन्न नेताओं ने नवादा की पांचों विधानसभा सीटों को जीतने का संकल्प लिया और कहा कि कौशल यादव जैसे अनुभवी नेता की वापसी से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। यह एकता आगामी विधानसभा चुनाव में निर्णायक साबित होगी।


आँखें न्यूज़ 24 




