PM मोदी की मौजूदगी में बोले नीतीश कुमार: ‘हम आपकी इज्जत करते हैं, जनता के हित में फैसले ले रहे'

मोतिहारी की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बिहार के हर परिवार को मुफ्त बिजली दी जाएगी और अगले 5 साल में 1 करोड़ रोजगार दिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर।

PM मोदी की मौजूदगी में बोले नीतीश कुमार: ‘हम आपकी इज्जत करते हैं, जनता के हित में फैसले ले रहे'
Bihar CM Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मोतिहारी के गांधी मैदान से कई बड़े ऐलान किए। नीतीश ने प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘हम आपकी बहुत इज्जत करते हैं और आपकी बात मानकर जनता के हित में फैसले ले रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि राज्य के सभी परिवारों को अब मुफ्त बिजली (Free Electricity in Bihar) दी जाएगी।

नीतीश ने कहा कि आज शाम ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने रोजगार और बजट को लेकर भी अपनी उपलब्धियां गिनाईं और आने वाले पांच साल का रोडमैप पेश किया।

बिहार के हर घर में मुफ्त बिजली: नीतीश ने जनता को दी खुशखबरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार में बिजली की हालत बेहद खराब थी। पटना जैसे शहरों में भी केवल 8 घंटे बिजली मिलती थी। हमने बिजली की आपूर्ति को सुधारा और अब तय कर लिया है कि हर परिवार को मुफ्त बिजली मिलेगी।

उन्होंने कहा — पहले कहां बिजली थी? अब हमने हर गांव, हर शहर में बिजली पहुंचा दी है। अब यह भी तय कर लिया है कि हर परिवार को मुफ्त में बिजली देंगे। आज ही कैबिनेट में प्रस्ताव पास होगा।

रोजगार के नए लक्ष्य: अगली बार 1 करोड़ नौकरियां
नीतीश कुमार ने रोजगार के मुद्दे पर कहा कि अब तक 29 लाख नौकरियां और रोजगार दिए जा चुके हैं। उन्होंने ऐलान किया कि अगले कार्यकाल में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार (1 crore jobs in Bihar) देंगे।

नीतीश कुमार ने कहा कि अब तक हमने 10 लाख सरकारी नौकरियां दीं। कुल मिलाकर 29 लाख रोजगार हो चुके हैं। अगली बार 1 करोड़ नौकरियां और रोजगार देंगे।

'बिहार के लिए मोदी जी खास काम कर रहे हैं'
नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिहार के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 20 साल में राज्य का बजट 24 हजार करोड़ से बढ़कर 3 लाख करोड़ से ज्यादा हो चुका है।