फौजी पति ने पत्नी को बेरहमी से मार डाला, प्रेमिका के साथ रची खौफनाक साजिश; हैरान कर देगी वजह
महाराष्ट्र के धुले शहर के देवपुर क्षेत्र में एक फौजी पति ने अपनी पत्नी को जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी। अवैध संबंध और पारिवारिक विवाद इस जघन्य हत्या की वजह बने। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
महाराष्ट्र के धुले शहर के देवपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक फौजी पति ने अपनी पत्नी को जहरीला इंजेक्शन देकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के पीछे अवैध संबंध और पारिवारिक विवाद मुख्य वजह माने जा रहे हैं।
मामले का खुलासा
मृतका पूजा कपिल बागुल (38) की हत्या का आरोप उनके पति कपिल बागुल (43) पर है, जो सेना में लिपिक पद पर कार्यरत हैं। पुलिस के अनुसार, कपिल ने अपनी प्रेमिका प्रज्ञा कर्डीले और परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया।
हत्या का तरीका
कपिल ने पूजा को जबरन जहरीला इंजेक्शन दिया, जिससे वह दर्द से तड़पने लगी। इंजेक्शन देने के बाद उसकी मृत्यु तक उसे तड़पता छोड़ दिया गया।
पुलिस कार्रवाई
पश्चिम देवपुर पुलिस ने पूजा के भाई की शिकायत पर कपिल, उसकी प्रेमिका प्रज्ञा और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कपिल और पूजा की शादी 2010 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। लेकिन कपिल का अपनी कॉलेज की दोस्त प्रज्ञा के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था। प्रज्ञा की शादी 2007 में हुई थी और तलाक का मामला अंतिम चरण में है।
हत्या की वजह
मृतका पर मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही, जब उसने पति के अवैध संबंधों का विरोध किया, तो उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई।


Aankhen 




