हाई सिक्योरिटी जेल से एक बलात्कारी कैसे भाग गया? चार्ली थॉमस केस में कई सवाल!
केरल की कन्नूर सेंट्रल जेल से रेप और हत्या के दोषी चार्ली थॉमस सलाखें काटकर फरार हो गया। हाई-सिक्योरिटी में भी हुई चूक, कुछ घंटों में फिर पकड़ा गया। पुलिस अब अंदरूनी मिलीभगत की जांच में जुटी है।
केरल की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली कन्नूर सेंट्रल जेल से 23 वर्षीय युवती से रेप और हत्या के दोषी गोविंदसामी उर्फ चार्ली थॉमस के फरार होने से हड़कंप मच गया। हाई-सिक्योरिटी सेल में बंद यह अपराधी सलाखें काटकर भाग निकला।
घटना 25 जुलाई, 2025 की सुबह की है, जब जेल स्टाफ ने करीब सुबह 7:15 बजे उसकी कोठरी खाली पाई। इसके बाद जेल प्रशासन और पुलिस ने तुरंत अलर्ट जारी किया और तलाश शुरू की गई।
कौन है गोविंदसामी उर्फ चार्ली थॉमस?
- मूल निवासी: विरुधाचलम, तमिलनाडु
- उम्र: लगभग 40 वर्ष
- दिव्यांग, लेकिन अत्यधिक चालाक और आदतन अपराधी
- पहले से दर्ज मामले: चोरी, लूट और यौन अपराध
- फरवरी 2011: 23 वर्षीय युवती से बलात्कार और हत्या का दोषी
- सजा: उम्रकैद
2011 में केरल पुलिस ने उसे एक दिल दहला देने वाले मामले में गिरफ्तार किया था, जिसमें एक युवती के साथ पहले बलात्कार और फिर निर्मम हत्या की गई थी।
जेल से भागने की साजिश, और तेज़ी से दोबारा गिरफ्तारी
चार्ली थॉमस को जेल की सबसे सुरक्षित हाई-सिक्योरिटी सेल में रखा गया था, लेकिन उसने वहां की लोहे की सलाखें काटने में सफलता पा ली।
जेल प्रशासन के अनुसार, उसे फरार हुए 2-3 घंटे ही बीते थे कि पुलिस की टीम ने तेज़ कार्रवाई करते हुए उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया। अब जांच की जा रही है कि क्या जेल स्टाफ में से किसी ने उसकी मदद की? पुलिस इस पूरे मामले को साजिश और जेल के भीतर मिलीभगत के एंगल से जांच रही है।


आँखें न्यूज़ 24 




