रामायण में रणबीर कपूर का ट्रिपल धमाका: राम, परशुराम और विष्णु अवतार में दिखेंगे?
Ranbir Kapoor Ramayan Movie 2026: रणबीर कपूर निभा सकते हैं भगवान राम, परशुराम और विष्णु का ट्रिपल रोल! जानें इस मेगा बजट फिल्म की पूरी डिटेल्स, रिलीज़ डेट और दिलचस्प अपडेट्स।
रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Ramayan’ का पहला पार्ट शूट होकर तैयार है और दिवाली 2026 पर रिलीज़ होने वाली इस मेगा बजट फिल्म की पहली झलक ने ही दर्शकों का दिल जीत लिया।
पहले टीज़र में भगवान राम बने रणबीर कपूर, रावण के रूप में यश और अद्भुत VFX के साथ बैकग्राउंड स्कोर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं।
रणबीर का ट्रिपल रोल: राम के साथ-साथ दो और अवतार!
अगर ताज़ा रिपोर्ट्स पर यकीन करें, तो रणबीर कपूर इस फिल्म में सिर्फ भगवान राम ही नहीं, बल्कि महर्षि परशुराम और भगवान विष्णु के अवतार में भी नज़र आएंगे।
राम और परशुराम की टक्कर
रामायण की कथा का एक अहम हिस्सा है माता सीता का स्वयंवर। जब भगवान राम ने शिव का धनुष तोड़ा, तो महर्षि परशुराम क्रोधित होकर वहां आ पहुंचे और राम को चुनौती दे दी। हालांकि, थोड़ी देर बाद परशुराम को एहसास होता है कि उनके सामने स्वयं भगवान विष्णु खड़े हैं। फिल्म में इस सीन को बड़े ही भव्य और स्पेशल VFX के साथ पेश किया जाएगा।
भगवान विष्णु के रूप में भी दिख सकते हैं रणबीर
टीज़र में त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) की झलक दिखाई गई थी। इसमें भगवान विष्णु जैसी झलक देख कर फैंस कयास लगाने लगे कि शायद इस किरदार को भी रणबीर ही निभा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो रणबीर कपूर का यह ट्रिपल रोल इंडियन सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड बना सकता है।
इतिहास की सबसे महंगी फिल्म
रामायण का पहला पार्ट लगभग ₹835 करोड़ में बना है। तीनों पार्ट्स पर कुल बजट करीब ₹1600 करोड़ बताया जा रहा है। मेकर्स के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का अभी इंतजार है, जिससे रणबीर के इन तीनों किरदारों की पुष्टि हो सकेगी।


आँखें न्यूज़ 24 




