TV इंडस्ट्री में शोक: एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन, सदमे में फैंस

टीवी और मराठी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पवित्र रिश्ता और कई मराठी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

TV इंडस्ट्री में शोक: एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन, सदमे में फैंस
TV Actress Priya Marathe

टीवी और मराठी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी अचानक मौत ने मनोरंजन जगत और फैंस को गहरा सदमा पहुँचाया है।

प्रिया को कुछ साल पहले कैंसर हुआ था और वह उस समय इलाज के बाद रिकवर भी कर रही थीं। दुर्भाग्यवश, कैंसर फिर उनके शरीर में फैल गया और इलाज का कोई असर नहीं हुआ। शनिवार को प्रिया ने अपने घर में अंतिम सांस ली।

टीवी शोज़ और वेब शोज़ में निभाए कई यादगार रोल
प्रिया मराठे को सबसे ज्यादा पहचान शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली, जिसमें उन्होंने वर्शा देशपांडे का निगेटिव किरदार निभाया। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी और वेब शोज़ में अपनी कला का लोहा मनवाया:
- Char Divas Sasuche
- कसम से
- कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स
- उतरन
- बड़े अच्छे लगते हैं
- भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप
- सावधान इंडिया
- भागे रे मन
- साथ निभाना साथिया

प्रिया को मुख्य रूप से निगेटिव रोल्स के लिए जाना जाता था। उनके आखिरी प्रोजेक्ट में 2023 का शो Tuzech Mi Geet Gaat Aahe शामिल था।

मराठी फिल्मों में भी किया काम
प्रिया ने मराठी फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने  2008 में 'हमने जीना सीख लिया', 2017 में 'Ti Ani Itar', में काम किया।

पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया
प्रिया की शादी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शांतनु मोघे से हुई थी, जो खुद भी पॉपुलर एक्टर हैं। सोशल मीडिया पर प्रिया काफी एक्टिव थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उन्होंने 11 अगस्त 2024 को इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट डाला था।

इंडस्ट्री और फैंस में शोक
प्रिया मराठे की मृत्यु ने टीवी और मराठी इंडस्ट्री में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। उनके अभिनय और निगेटिव किरदारों की याद हमेशा जीवित रहेगी। उनके फैंस और साथी कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।