गूगल और मेटा पर ईडी की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के प्रमोशन पर नोटिस, 21 जुलाई को पूछताछ

गूगल और मेटा को ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के प्रमोशन पर ईडी का नोटिस। करोड़ों की कमाई का आरोप, 21 जुलाई को पूछताछ। पूरी खबर पढ़ें।

गूगल और मेटा पर ईडी की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के प्रमोशन पर नोटिस, 21 जुलाई को पूछताछ
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी (Online Betting) के बढ़ते जाल के खिलाफ ईडी (Enforcement Directorate) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टेक दिग्गज कंपनियां गूगल (Google) और मेटा (Meta, Facebook & Instagram) को नोटिस जारी किया है। ईडी का आरोप है कि दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने Betting Apps Promotions को प्रमुखता से जगह दी, जिससे ये ऐप्स आसानी से आम लोगों तक पहुंच गए।

ईडी ने दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को 21 जुलाई 2025 को पूछताछ के लिए तलब किया है। माना जा रहा है कि इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए करोड़ों रुपये की ब्लैक मनी (Black Money) का खेल खेला गया है।

क्या है मामला? 
ईडी का कहना है कि इन कंपनियों ने अपने प्लेटफॉर्म्स पर अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के विज्ञापनों को धड़ल्ले से दिखाया। इसके कारण लाखों लोग इनके जाल में फंस गए और भारी नुकसान उठाना पड़ा।

नोटिस में साफ कहा गया है कि गूगल और मेटा के प्रतिनिधियों से पूछा जाएगा कि इन Ads को किस प्रक्रिया से अप्रूव किया गया, और क्या इन्हें हटाने के लिए कोई कदम उठाए गए?

सिर्फ टेक कंपनियां नहीं, फिल्मी सितारे भी जांच के घेरे में
हाल ही में ईडी ने तेलंगाना में बड़े फिल्मी सितारों के खिलाफ भी केस दर्ज किया था। इनमें विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज जैसे नाम शामिल हैं। कुल 29 कलाकारों पर Betting Promotions और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं।

मुंबई में छापेमारी, करोड़ों की नकदी बरामद
ईडी की टीम ने 15 जुलाई को मुंबई में डब्बा ट्रेडिंग और ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क पर भी छापेमारी की। इस दौरान ₹3 करोड़ से ज्यादा की नकदी, कई लग्ज़री घड़ियां और महंगी कारें जब्त की गईं।

आगे क्या होगा?
ईडी आने वाले दिनों में गूगल और मेटा के बयान दर्ज करेगी। साथ ही, उन पीड़ितों से भी संपर्क किया जाएगा जिन्हें इन Betting Platforms ने ठगा। ईडी देशभर में सख्त कार्रवाई के मूड में है।