IPL 2025: क्या इस बार RCB खत्म करेगी ट्रॉफी का इंतजार? शानदार प्रदर्शन और प्लेऑफ का संयोग बढ़ा रहा उम्मीदें
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर जगह बनाई। क्या ऐतिहासिक प्लेऑफ का संयोग इस बार आरसीबी को फाइनल और पहली ट्रॉफी तक पहुंचा सकता है?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग स्टेज का अंत प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर किया। खास बात यह है कि आरसीबी ने घर से बाहर खेले गए सभी 7 मुकाबलों में जीत हासिल की।
प्लेऑफ का ऐतिहासिक संयोग
आईपीएल में 2011 से प्लेऑफ नियम लागू हुआ। तब से प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों ने हर बार फाइनल में जगह बनाई है। इस दौरान ऐसी टीमों ने 8 बार ट्रॉफी जीतने में भी कामयाबी हासिल की।
आरसीबी का ट्रॉफी सूखा खत्म होने की उम्मीद
आरसीबी आखिरी बार 2016 में फाइनल में पहुंची थी। उस सीजन में भी उन्होंने लीग स्टेज में दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ खेला था। इस सीजन भी ऐसा ही प्रदर्शन दिखाते हुए फैंस को ट्रॉफी जीतने की उम्मीद जगी है।
क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स से मुकाबला
अब क्वालीफायर-1 में आरसीबी का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यदि वे जीतते हैं, तो सीधे फाइनल में प्रवेश करेंगे। और यदि हारते भी हैं, तो क्वालीफायर-2 में उन्हें एक और मौका मिलेगा।


आँखें न्यूज़ 24 




