पटना के मरीन ड्राइव पर लड़की ने ऐसा क्या बोला कि पूर्व प्रेमी ने निकल ली पिस्टल? वीडियो वायरल
पटना के मरीन ड्राइव पर लड़की, उसके बॉयफ्रेंड और पूर्व प्रेमी के बीच हुई बहस का वीडियो वायरल। पूर्व प्रेमी ने गन निकालने की कोशिश की, जानिए घटना की पूरी कहानी।
पटना के मरीन ड्राइव पर हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की, उसका वर्तमान बॉयफ्रेंड और पूर्व प्रेमी तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं। इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब लड़की के पूर्व प्रेमी ने उसे रोककर बातचीत करने की कोशिश की। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि 'आंखे न्यूज़ 24' नहीं करता है।
वीडियो में देखा गया कि लड़की अपने वर्तमान बॉयफ्रेंड के साथ मरीन ड्राइव पर घूम रही थी। इस दौरान उसका पूर्व प्रेमी, जो स्प्लेंडर बाइक पर था, वहां पहुंचा और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। लड़की ने पूर्व प्रेमी से पूछा, तुम्हारी औकात है मेरे साथ रहने की?" इसपर लड़के ने जवाब दिया, "मेरे पास स्प्लेंडर ही सही, लेकिन बताना तो चाहिए था।
बहस के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि लड़की के पूर्व प्रेमी ने गुस्से में अपनी कमर से पिस्टल निकालने की कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने स्थिति को संभालते हुए लड़के को समझाया और मामला शांत किया।
लड़की ने साफ तौर पर अपने पूर्व प्रेमी से कहा, मैंने तुम्हें पहले ही छोड़ दिया है। अब तुम्हें कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। इसके बाद सभी लोग वहां से चले गए। इस घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।


आँखें न्यूज़ 24 




