सत्यपाल मलिक ICU में भर्ती, निधन की अफवाहें झूठी — जानें उनकी सेहत और CBI केस से जुड़ी पूरी कहानी
Former Governor Satyapal Malik ICU में भर्ती हैं, निधन की अफवाहें झूठी हैं। जानें उनकी हेल्थ अपडेट, Kidney problem, और CBI Kiru Hydel Project Case की पूरी जानकारी।
सोशल मीडिया साइट X पर बुधवार को यह खबर तेजी से फैली कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। लेकिन यह दावा पूरी तरह निराधार निकला।
सत्यपाल मलिक के निजी सचिव कंवर सिंह राणा ने स्पष्ट किया कि आदरणीय पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी अभी ICU में भर्ती हैं और वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अफवाहों से बचें और कोई भी गलत खबर न फैलाएं।
किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्हें किडनी संबंधी दिक्कतें (Kidney Problem) हैं और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
सत्यपाल मलिक केवल अपनी साफगोई और कड़े फैसलों के लिए ही नहीं, बल्कि CBI जांच मामले के कारण भी हाल के वर्षों में चर्चा में रहे।
क्या है मामला?
यह मामला किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट (Kiru HEP) से जुड़ा है। आरोप है कि इस 2200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का ठेका एक निजी कंपनी को देने में घोटाला हुआ। इसी मामले में CBI ने 2022 में FIR दर्ज की थी। 2024 में दिल्ली और जम्मू के कई ठिकानों पर CBI ने छापेमारी भी की।
रिश्वतखोरी का आरोप खुद मलिक ने उठाया
दिलचस्प बात यह है कि इस घोटाले की तरफ सत्यपाल मलिक ने खुद इशारा किया था। जब वह 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे, उन्होंने कहा था कि मुझसे दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की पेशकश की गई थी, जिनमें से एक फाइल किरू प्रोजेक्ट से जुड़ी थी। लेकिन मैंने रिश्वत लेने से इनकार कर दिया। CBI ने हाल ही में इस मामले में सत्यपाल मलिक और 5 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
सत्यपाल मलिक का राजनीतिक सफर
सत्यपाल मलिक का राजनीतिक और प्रशासनिक सफर लंबा और अहम रहा। वे गोवा, बिहार, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रह चुके हैं। वे अपनी साफ़ छवि और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं।


आँखें न्यूज़ 24 




