UNSC Report: पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान और लश्कर का हाथ? बड़ी साजिश का खुलासा!

UNSC की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी TRF ने दो बार ली थी और यह हमला पाकिस्तान में स्थित लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन के बिना संभव नहीं था। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

UNSC Report: पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान और लश्कर का हाथ? बड़ी साजिश का खुलासा!
UNSC रिपोर्ट में पहलगाम आतंकी हमले के लिए TRF और लश्कर-ए-तैयबा को जिम्मेदार ठहराया गया।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की प्रतिबंध निगरानी टीम ने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। आतंकवाद पर नजर रखने वाली इस एनालिटिकल सपोर्ट एंड सेंक्शन मॉनिटरिंग टीम की 36वीं रिपोर्ट में कहा गया है कि द रेजिस्टेंस फ्रंट (The Resistance Front – TRF) ने इस हमले की दो बार जिम्मेदारी ली थी, और हमले के घटनास्थल की तस्वीर भी साझा की थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पांच आतंकवादियों ने पर्यटक स्थल पहलगाम पर हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। यह हमला लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के समर्थन के बिना संभव नहीं था।

लश्कर और TRF का लिंक
रिपोर्ट के मुताबिक, TRF और लश्कर-ए-तैयबा के बीच गहरे संबंध हैं। एक सदस्य देश ने यह तक दावा किया कि TRF लश्कर का ही दूसरा नाम है, और इस हमले में सीधे उसी का हाथ था। हालांकि, एक अन्य सदस्य देश ने इसका खंडन करते हुए कहा कि लश्कर अब निष्क्रिय हो चुका है – मगर UNSC रिपोर्ट इससे इत्तेफाक नहीं रखती।

क्षेत्रीय अस्थिरता और खतरे
UNSC की रिपोर्ट में यह भी चेताया गया है कि क्षेत्रीय तनाव अभी भी नाजुक हैं और आतंकवादी समूह इनका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। इसी महीने अमेरिका ने TRF को Foreign Terrorist Organization (FTO) और Global Terrorist Entity के तौर पर सूचीबद्ध किया है।

पाकिस्तान का दबाव और UNSC की ‘चुप्पी’
25 अप्रैल को UNSC ने हमले की निंदा करते हुए बयान जारी किया था, जिसमें दोषियों को सजा दिलाने की बात कही गई थी, मगर TRF का नाम उस बयान में नहीं जोड़ा गया। रिपोर्ट में इस बात की ओर इशारा किया गया है कि पाकिस्तान के दबाव में UNSC को TRF का नाम हटाना पड़ा।