पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू , अब मिलेगा कन्फर्म टिकट ,रेल मंत्री ने चलाई 164 छठ पूजा स्‍पेशल ट्रेन...

पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू ,  अब मिलेगा कन्फर्म टिकट ,रेल मंत्री ने चलाई 164 छठ पूजा स्‍पेशल ट्रेन...

पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू ,

अब मिलेगा कन्फर्म टिकट ,रेल मंत्री ने चलाई 164 छठ पूजा स्‍पेशल ट्रेन...

बिहार की छठ पूजा हिंदुओं का सबसे पवित्र एवं प्रमुख त्यौहार है, यह त्यौहार मुख्य रूप से बिहार झारखंड एवं उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।छठ पर्व को पति की दीर्घायु और संतान सुख की कामना के लिए मनाया जाता है। इस पर्व में व्रत रखने के साथ ही डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दी जाती हैं और अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है।भगवान सूर्य को समर्पित महापर्व छठ पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है।

छठी माता और सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की जाती है बिहार के नालंदा जिला में स्थित बड़गांव तथा औरंगाबाद जिले में स्थित देव नामक ग्रामों में छठ पर्व के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन होता है एवं दरभंगा जिले के मैया ग्राम में छठ पर्व के अवसर पर मिथिला ग्राम महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन दरभंगा के माध्यम से कराया जाता है। बिहार आने और जाने वाले यात्रियों को पूर्व मध्य रेलवे ने 164 पूजा स्पेशल ट्रेन उपलब्‍ध करवाई है. बिहार के हर रूट के लिए रेल मंत्री ने पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू करवाई हैं. छठ महापर्व के दौरान देश के विभिन्न शहरों से बिहार आने और छठ महापर्व के उपरांत वापसी यात्रा हेतु यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए 164 पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है

पटना/दानापुर/पाटलिपुत्र/गया तक आने एवं जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनें:

1. 04066 दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल 27 एवं 29 अक्टूबर को दिल्ली से 23.10 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे पटना पहुंचेगी.

2. 04065 पटना-दिल्ली पूजा स्पेशल 26, 28 एवं 30 अक्टूबर को पटना से 16.50 बजे खुलकर अगले दिन 10.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

3. 04076 अमृतसर-पटना पूजा स्पेशल 26 अक्टूबर को अमृतसर से 14.50 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे पटना पहुंचेगी.

4. 04075 पटना-अमृतसर पूजा स्पेशल 27 अक्टूबर को पटना से 16.50 बजे खुलकर अगले दिन 18.00 बजे अमृतसर पहुंचेगी.

5. 08109 सांतरागाछी-पटना पूजा स्पेशल दिनांक 28.10.2022 को सांतरागाछी से 14.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.30 बजे पटना पहुंचेगी.

6. 08110 पटना-सांतरागाछी पूजा स्पेशल 29.10.2022 को पटना से 11.30 बजे खुलकर अगले दिन 04.20 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी.

7. 04678 फिरोजपुर कैंट-पटना पूजा स्पेशल दिनांक 28.10.2022 को फिरोजपुर कैंट से 13.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 17.00 बजे पटना पहुंचेगी.

8. 04677 पटना-फिरोजपुर कैंट पूजा स्पेशल 26.10.2022 एवं 29.10.2022 को पटना से 19.00 बजे खुलकर अगले दिन 22.15 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी.

9. 04072 दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल 29.10.2022 को दिल्ली से 00.05 बजे प्रस्थान कर उसी तिथि को 15.45 बजे पटना पहुंचेगी.

10. 04071 पटना-दिल्ली पूजा स्पेशल 29.10.2022 को पटना से 18.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

11. 04018 दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल 28.10.2022 को दिल्ली से 00.05 बजे प्रस्थान कर उसी तिथि को 15.45 बजे पटना पहुंचेगी.
12. 04017 पटना-दिल्ली पूजा स्पेशल 28.10.2022 को पटना से 18.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

13. 01663 रानी कमलापति (भोपाल)-दानापुर पूजा स्पेशल दिनांक 26 एवं 31 अक्टूबर को रानी कमलापति (भोपाल) से 14.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी.

14. 01664 दानापुर-रानी कमलापति पूजा स्पेशल 27 अक्टूबर एवं 01 नवंबर को दानापुर से 12.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी.

15. 01705 जबलपुर-दानापुर पूजा स्पेशल 27.10.22 को जबलपुर से 19.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी.

16. 01706 दानापुर-जबलपुर पूजा स्पेशल 28.10.22 को दानापुर से 12.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी.

17. 08624 रांची-पटना स्पेशल ट्रेन रांची से 29.10.2022 को 23.10 बजे खुलकर10.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी.

18. 08623 पटना-रांची स्पेशल ट्रेन पटना से 30.10.2022 को पटना से 11.30 बजे खुलकर 20.35 बजे रांची पहुंचेगी.

19. 02250 नई दिल्ली-पटना फेस्टिवल स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से 27.10.2022 को 19.10 बजे खुलकर अगले दिन 06.50 बजे पटना जं. पहुंचेगी.

20. 09461 अहमदाबाद-पटना स्पेशल 27.10.2022 एवं 03.11.2022 को 19.25 बजे खुलकर शनिवार को 00.30 बजे पटना पहुंचेगी.

उर्वशी गुप्ता