तेजप्रताप ने अनुष्का यादव के घर पर 7 घंटे बिताए, कहा- ‘पारिवारिक रिश्ता है, मिलने आया हूं; कोई रोक थोड़े देगा

आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने सोमवार को अनुष्का यादव से उनके घर पर मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इसे 'पारिवारिक रिश्ता' बताया। जानें इस मुलाकात के राजनीतिक मायने।

तेजप्रताप ने अनुष्का यादव के घर पर 7 घंटे बिताए, कहा- ‘पारिवारिक रिश्ता है, मिलने आया हूं; कोई रोक थोड़े देगा
tejpratap yadav

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने सोमवार को अनुष्का यादव से उनके घर पर मुलाकात की। यह मुलाकात करीब सात घंटे चली, जिसके बाद तेजप्रताप जब बाहर निकले, तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया और सवालों की बौछार कर दी।

तेजप्रताप यादव ने सहजता से जवाब देते हुए कहा, "मेरा पारिवारिक रिश्ता है, इसलिए मिलने आया हूं। कोई रोक थोड़े देगा।" उनकी इस टिप्पणी ने मीडिया में हलचल मचा दी और यह मुलाकात चर्चा का विषय बन गई।

तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव के इस मुलाकात की वजह पर हालांकि उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया, लेकिन इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं।