CISCE ICSE ISC Class 10th 12th 2025 Result: लोहिया नगर माउंट कार्मेल हाई स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
10वीं कक्षा में कुमारी आस्था सिंह ने सबसे अधिक 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान, आशिमा खान 97.6 प्रतिशत और प्रियांशु राज 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहें। प्रांजल प्रताप 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथे स्थान एवं कृष्ण मुरारी और आयुषी तिवारी 93 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवे स्थान पर रहे।
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए हैं। बिहार की राजधानी पटना के लोहिया नगर माउंट कार्मेल हाई स्कूल (कंकड़बाग) के छात्रों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है।
10वीं कक्षा में कुमारी आस्था सिंह ने सबसे अधिक 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान, आशिमा खान 97.6 प्रतिशत और प्रियांशु राज 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहें। प्रांजल प्रताप 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथे स्थान एवं कृष्ण मुरारी और आयुषी तिवारी 93 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवे स्थान पर रहे।
12वीं में शताक्षी भारती ने प्रथम, सौरभ सिन्हा द्वितीय, अनुपम ओझा तृतीय स्थान पर रहें। आकांक्षा गुप्ता और प्रत्युष कुमार क्रमशः चौथे और पांचवे स्थान पर रहें। स्कूल की निदेशिका मीनू सिंह और प्राचार्या शालिनी सिंह ने परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।