अक्षय कुमार का खुलासा: बेटी नितारा को मिला न्यूड पिक्चर का शॉकिंग रिक्वेस्ट, साइबर क्राइम से कैसे बचें?

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम में बताया कि उनकी बेटी नितारा को ऑनलाइन गेमिंग के दौरान एक अनजान शख्स ने न्यूड पिक्चर मांगकर परेशान किया। जानिए पूरी घटना और साइबर क्राइम से बच्चों को कैसे बचाएं।

अक्षय कुमार का खुलासा: बेटी नितारा को मिला न्यूड पिक्चर का शॉकिंग रिक्वेस्ट, साइबर क्राइम से कैसे बचें?
अक्षय कुमार अपनी बेटी नितारा के साथ

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट रहते हैं। खासकर अपनी बेटी नितारा (Nitara Kumar) और बेटे आरव को वो हमेशा मीडिया और पपराजी की नजरों से दूर रखते हैं। लेकिन हाल ही में साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम के दौरान अक्षय ने एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया, जिसने हर पैरेंट को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

वीडियो गेम से शुरू हुई चैट, फिर आया गंदा मैसेज
अक्षय कुमार ने बताया कि कुछ महीने पहले उनकी बेटी नितारा एक ऑनलाइन वीडियो गेम खेल रही थी। यह गेम ऐसा था जिसमें अनजान लोगों के साथ भी खेला जा सकता था। खेलते वक्त सामने से लगातार “थैंक यू, वेल प्लेड, फैंटास्टिक, टू गुड” जैसे पॉजिटिव मैसेज आ रहे थे। सबकुछ सामान्य लग रहा था।

लेकिन अचानक उस अनजान शख्स ने नितारा से उसकी लोकेशन पूछी। उसने जवाब दिया – “मुंबई”। इसके बाद उसने उसकी जेंडर पूछी – “मेल या फीमेल?” नितारा ने कहा – “फीमेल”। इसके बाद बातचीत सामान्य चैट की तरह चल रही थी।

जब आया शॉकिंग रिक्वेस्ट
अक्षय ने कहा कि अचानक उस शख्स ने नितारा से कहा – “क्या आप मुझे अपनी न्यूड पिक्चर भेजोगी?” यह सुनकर नितारा ने तुरंत गेम बंद कर दिया और पूरी घटना अपनी मां ट्विंकल खन्ना को बता दी। अक्षय ने इस पर राहत जताई कि उनकी बेटी ने तुरंत सही कदम उठाया और अपनी फैमिली को जानकारी दी।

साइबर क्राइम का बढ़ता खतरा
अक्षय कुमार ने कहा कि यही वह तरीका है जिससे “सायबर ग्रूमिंग” और “ऑनलाइन एक्सटॉर्शन” की शुरुआत होती है। ऐसे शिकार बच्चों को धीरे-धीरे फंसाया जाता है और फिर उनसे पैसे ऐंठे जाते हैं। कई मामलों में पीड़ित बच्चे मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या तक कर लेते हैं।

पैरेंट्स के लिए अक्षय कुमार का मैसेज
अक्षय ने पैरेंट्स से अपील की कि वे बच्चों को साइबर अवेयरनेस सिखाएं और उनके ऑनलाइन गेमिंग या सोशल मीडिया एक्टिविटी पर ध्यान दें। क्योंकि थोड़ी-सी सतर्कता बच्चों को बड़े खतरे से बचा सकती है।