Amit Mishra Retirement: भारतीय लेग स्पिनर ने क्रिकेट को कहा अलविदा, IPL में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। जानें उनके इंटरनेशनल, IPL और घरेलू क्रिकेट करियर के शानदार रिकॉर्ड्स और खास उपलब्धियां।

Amit Mishra Retirement: भारतीय लेग स्पिनर ने क्रिकेट को कहा अलविदा, IPL में बनाया अनोखा रिकॉर्ड
Amit Mishra

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। गुरुवार, 4 सितंबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। लंबे समय से वह भारतीय टीम, आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से बाहर चल रहे थे। ऐसे में अब उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहकर अपने शानदार करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया।

Team India के लिए अमित मिश्रा का सफर
अमित मिश्रा ने भारतीय टीम के लिए 22 टेस्ट मैचों में 76 विकेट झटके।
वनडे क्रिकेट: 36 मैच – 64 विकेट
टी20 इंटरनेशनल: 10 मैच – 16 विकेट

अपने इंटरनेशनल करियर में उन्होंने तीन बार फाइव विकेट हॉल (5 विकेट) लेने का कारनामा किया। हालांकि हरभजन सिंह और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज स्पिनरों की मौजूदगी के कारण उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले।

Domestic Cricket और First-Class रिकॉर्ड
अमित मिश्रा घरेलू क्रिकेट में एक बड़ा नाम रहे।
152 फर्स्ट क्लास मैच: 535 विकेट और 4176 रन (जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल)
लिस्ट ए क्रिकेट: 252 विकेट
टी20 क्रिकेट: 285 विकेट

कुल मिलाकर अपने करियर में अमित मिश्रा ने 1072 विकेट झटके, जो उनके स्पिन टैलेंट का सबूत है।

IPL में अमित मिश्रा का जलवा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अमित मिश्रा का नाम हमेशा सुनहरे अक्षरों में दर्ज रहेगा।
15 सीजन खेले
174 विकेट हासिल किए
3 बार हैट्रिक, जो IPL इतिहास में एक रिकॉर्ड है
इकॉनमी रेट – 7.37
करियर में IPL से 36 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए

उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपरजायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और डेक्कन चार्जर्स जैसी टीमों के लिए खेला।