दीपिका कक्कड़ की कैंसर सर्जरी: 14 घंटे की जंग के बाद अब रिकवरी मोड में; शोएब इब्राहिम ने शेयर की जानकारी
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की 14 घंटे लंबी स्टेज 2 लिवर कैंसर की सर्जरी के बाद वे रिकवरी कर रही हैं। शोएब इब्राहिम ने व्लॉग के जरिए दी जानकारी। जानें उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट।
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में स्टेज 2 लिवर कैंसर की जटिल सर्जरी करवाई है। यह सर्जरी 14 घंटे तक चली और अब दीपिका धीरे-धीरे रिकवरी मोड में हैं। उनके पति शोएब इब्राहिम ने हाल ही में एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने दीपिका की झलक दिखाई। दीपिका के सर्जरी के बाद के सफर को देखकर उनके फैंस इमोशनल हो गए।
दीपिका का भावुक पोस्ट
सर्जरी के बाद दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहली बार एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने सकारात्मकता बनाए रखने का संदेश दिया। दीपिका ने लिखा, "अल्लाह देख रहा है, अल्लाह जानता है और अल्लाह सब ठीक कर देगा," और इसके साथ हार्ट इमोजी भी पोस्ट की।
शोएब का व्लॉग
शोएब ने बताया कि दीपिका अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। व्लॉग में दीपिका ने इमोशनल होकर कहा, "कुछ है नहीं कहने के लिए। सर्जरी के बाद और भी इमोशनल हो गई हूं। छोटी-छोटी बातों पर रोने लगती हूं।"
फैमिली का साथ
वीडियो में दिखाया गया कि दीपिका से मिलने उनके बेटे रुहान और उनकी मम्मी आए। रुहान को देखकर दीपिका के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। बेटे के साथ खेलते हुए दीपिका के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
फैंस की दुआएं
दीपिका के कैंसर की खबर सुनते ही फैंस उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। शोएब ने भी हर वीडियो में फैंस से दुआ करने की अपील की थी।


आँखें न्यूज़ 24 




