1 जुलाई 2025 से रेलवे किराया, एटीएम से कैश और क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन हुए महंगे: जानें आम आदमी पर असर

1 जुलाई 2025 से रेलवे, बैंकिंग, और पैन कार्ड से जुड़े कई नियम बदल गए हैं। जानिए कैसे महंगाई और नए नियम आपकी दिनचर्या को प्रभावित करेंगे।

1 जुलाई 2025 से रेलवे किराया, एटीएम से कैश और क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन हुए महंगे: जानें आम आदमी पर असर
प्रतीकात्मक तस्वीर

1 जुलाई 2025 से कई अहम बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब और दिनचर्या पर पड़ेगा। रेलवे किराया बढ़ा है, एटीएम से कैश निकालना महंगा हो गया है, और क्रेडिट कार्ड व UPI से जुड़ी फीस में बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में विस्तार से।

रेलवे: किराया बढ़ा और नए नियम लागू
1 जुलाई से भारतीय रेलवे ने यात्री किराए में बढ़ोतरी कर दी है।
- स्लीपर कोच: किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ा।
- एसी कोच: 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी।
- तत्काल टिकट बुकिंग: अब आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य।
- रिजर्वेशन चार्ट: चार्ट बनाने की टाइमिंग 4 घंटे से बढ़ाकर 8 घंटे की गई है, जिससे वेटिंग टिकट यात्रियों को राहत मिलेगी।

बैंकिंग: कैश और कार्ड पर बढ़ा चार्ज
1 जुलाई से एटीएम से कैश निकालने और बैंकिंग सेवाओं के लिए चार्ज बढ़ा दिया गया है।
- एक्सिस बैंक: निशुल्क निकासी के बाद अब प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये चार्ज।
- आईसीआईसीआई बैंक: दूसरे बैंकों के एटीएम और डिमांड ड्राफ्ट पर ज्यादा चार्ज।
- एचडीएफसी बैंक: क्रेडिट कार्ड पर 10,000 रुपये से अधिक खर्च और अन्य सेवाओं पर 1% शुल्क।

एलपीजी गैस: कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर
- कॉमर्शियल सिलेंडर: 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 58.50 रुपये की कटौती।
- घरेलू सिलेंडर: कोई बदलाव नहीं।

पैन कार्ड: आधार अनिवार्य
अब पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है।
- पुराना नियम: वैध दस्तावेज या जन्म प्रमाणपत्र से आवेदन संभव।
- नया नियम: 1 जुलाई से केवल आधार कार्ड मान्य।

आयकर रिटर्न (ITR): तारीख बढ़ी
आयकर विभाग ने राहत देते हुए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है। सैलरी पाने वाले लोगों को अब 46 दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा।