ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान हिला, भारत को खरोंच तक नहीं: अजीत डोभाल ने विदेशी मीडिया को लताड़ा
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए। अजीत डोभाल बोले — भारत को खरोंच तक नहीं, विदेशी मीडिया फैला रहा झूठ। पूरी खबर पढ़ें।
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने शुक्रवार को IIT मद्रास में अपने संबोधन के दौरान ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान और POK (पाक अधिकृत कश्मीर) में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन में भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ।
डोभाल ने कहा — मुझे कोई एक तस्वीर दिखाइए, जिसमें भारत को नुकसान हुआ हो। यहां तक कि एक गिलास भी नहीं टूटा। हमें गर्व है कि इस ऑपरेशन में स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए 9 आतंकी ठिकानों को सटीकता से तबाह किया। हमारी सभी निशाने बिल्कुल सही बैठे।
उन्होंने विदेशी मीडिया पर भी निशाना साधा। डोभाल ने कहा कि विदेशी मीडिया ने गलत खबरें फैलाकर पाकिस्तान के 13 एयरबेस के नुकसान की कहानी गढ़ी। उन्होंने सलाह दी कि 10 मई से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें देख लीजिए, सब साफ हो जाएगा।
23 मिनट का ‘सर्जिकल ऑपरेशन’
डोभाल ने खुलासा किया कि पूरा ऑपरेशन सिंदूर केवल 23 मिनट चला। इस दौरान भारतीय सेना ने सीमापार पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। यह ठिकाने सीमावर्ती इलाके के भीतर नहीं थे, बल्कि गहराई में स्थित आतंकियों के अड्डे थे।
22 अप्रैल के पहलगाम अटैक का जवाब
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई भारतीय जवान घायल हुए थे। इसका जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने 7 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया।
इस हमले के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य और नागरिक ठिकानों पर जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया।
दो बार झुका पाकिस्तान, मांगा सीजफायर
भारतीय हमले से घबराए पाकिस्तान ने 7 मई की शाम को ही DGMO के जरिए भारत से संपर्क कर सीजफायर की पेशकश की। हालांकि, तनाव और सैन्य कार्रवाई 4 दिन तक जारी रही। आखिरकार 10 मई को DGMO स्तर की वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी।


आँखें न्यूज़ 24 




