तेज प्रताप-अनुष्का विवाद के बीच पशुपति पारस का बड़ा फैसला, आकाश यादव को 6 साल के लिए RLJP से निकला

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के विवाद के बीच आकाश यादव को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष पशुपति पारस ने आकाश के मीडिया में बहन और तेज प्रताप के समर्थन वाले बयानों को कारण बताया

तेज प्रताप-अनुष्का विवाद के बीच पशुपति पारस का बड़ा फैसला, आकाश यादव को 6 साल के लिए RLJP से निकला
Tej Pratap Yadav and Akash Yadav

बिहार की सियासत में तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के विवाद के बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RJP) ने बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कदम आकाश यादव के लगातार मीडिया में अपनी बहन और तेज प्रताप यादव के समर्थन में बयान देने के बाद उठाया गया है।

पशुपति पारस ने लिया सख्त फैसला
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने स्पष्ट किया है कि आकाश यादव के मीडिया में दिए गए बयानों ने पार्टी की छवि और एकजुटता को नुकसान पहुंचाया है। आकाश के इस रवैये को पार्टी नेतृत्व ने अनुशासनहीनता माना है, इसलिए उन्हें सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ा। पार्टी के अंदरुनी सूत्रों के अनुसार यह निर्णय पार्टी की केंद्रीय कमेटी की सहमति से लिया गया है।

आकाश यादव के बयान और पार्टी की प्रतिक्रिया
पिछले कुछ दिनों से आकाश यादव मीडिया के सामने तेज प्रताप यादव और उनकी बहन अनुष्का यादव के समर्थन में लगातार बोलते आए हैं। उन्होंने पार्टी की आधिकारिक नीतियों से अलग जाकर कई बयान दिए, जो पार्टी नेतृत्व को मंजूर नहीं थे। इससे पार्टी में असंतोष फैल गया और अंततः इस विवाद ने निष्कासन की नौबत ला दी।

निष्कासन के बाद अब आगे क्या?
आकाश यादव के छह साल के निष्कासन के बाद पार्टी के अंदर से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ नेता इसे पार्टी अनुशासन का सख्त उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ इसे पार्टी में बढ़ते फूट का संकेत मान रहे हैं। तेज प्रताप और अनुष्का यादव के संबंधों में सुधार की अभी कोई गारंटी नहीं है।