यूक्रेन पर रूस का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन-मिसाइल अटैक: ज़ेलेंस्की बोले- अब चेतावनियों का नहीं, कार्रवाई का वक्त है

यूक्रेन पर रूस का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन-मिसाइल अटैक, 597 ड्रोन दागे। ज़ेलेंस्की बोले- अब चेतावनियों का नहीं, कार्रवाई का वक्त है।

यूक्रेन पर रूस का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन-मिसाइल अटैक: ज़ेलेंस्की बोले- अब चेतावनियों का नहीं, कार्रवाई का वक्त है
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने कहा कि रूस ने शुक्रवार रात यूक्रेन पर 597 ड्रोन और 26 मिसाइलों से हमला किया। उन्होंने दावा किया कि यह हाल के दिनों में रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला था। ज़ेलेंस्की के मुताबिक, इन ड्रोन में ज़्यादातर ईरान में बने Shahed Drone थे, जिनका रूस अपनी जंग में जमकर इस्तेमाल कर रहा है।

ज़ेलेंस्की ने दुनिया से अपील की कि अब केवल चेतावनियों से बात नहीं बनेगी। रूस की आक्रामकता को रोकने के लिए पश्चिमी देश तुरंत और सख़्त फैसले लें। उन्होंने कहा रूस की इस रफ्तार को रोका जा सकता है, बशर्ते समय रहते कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं।

यूक्रेनी वायुसेना का दावा:
यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि उन्होंने 319 ड्रोन और 25 मिसाइलों को मार गिराया। इसके बावजूद करीब 20 ड्रोन और एक मिसाइल अलग-अलग पांच स्थानों पर गिरकर तबाही मचाने में कामयाब रही। हालांकि वायुसेना ने इन पांच स्थानों के नाम सार्वजनिक नहीं किए।

रूस की तेल बिक्री पर रोक और दोषियों को सज़ा की मांग:
ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस की जंग उसकी तेल बिक्री से होने वाली आमदनी के दम पर जारी है। ऐसे में जिन देश और लोगों की वजह से रूस को ड्रोन बनाने और तेल बेचने में मदद मिल रही है, उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा — तेल निर्यात रूस की अर्थव्यवस्था का बड़ा सहारा बना हुआ है और यही उसकी जंग को आगे बढ़ा रहा है।