दिवाली-छठ से पहले बिहार को तोहफ़ा: पटरी पर उतरेगी पहली Vande Bharat Sleeper Train

भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिवाली और छठ से पहले लॉन्च हो सकती है। दिल्ली से पटना/दरभंगा के बीच चलने वाली इस ट्रेन में शॉवर, चार्जिंग पॉइंट, CCTV और स्पेशल सुविधाएं होंगी। जानिए पूरी डिटेल।

दिवाली-छठ से पहले बिहार को तोहफ़ा: पटरी पर उतरेगी पहली Vande Bharat Sleeper Train
Vande Bharat Sleeper Train

रेल यात्रियों का लंबे समय से इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारतीय रेलवे जल्द ही देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (First Vande Bharat Sleeper Train) शुरू करने जा रहा है। खबर है कि यह ट्रेन दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों से पहले ही पटरी पर उतर सकती है। इसे खास तौर पर लंबी और मध्यम दूरी की यात्राओं को आरामदायक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

'सितंबर में आ रही Sleeper Vande Bharat'
हाल ही में गुजरात के भावनगर में एक कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की थी कि सितंबर 2025 में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च की जाएगी। 25 जुलाई को राज्यसभा में दिए गए लिखित बयान में उन्होंने बताया कि इसका पहला रैक तैयार हो चुका है। ट्रेन पर कई तरह की टेस्टिंग और ट्रायल्स किए गए हैं, अब इसे यात्रियों के लिए शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है।

संभावित रूट: दिल्ली से पटना/दरभंगा
हालांकि रेलवे ने अभी तक आधिकारिक रूट का एलान नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का रूट दिल्ली से पटना और दरभंगा या सीतामढ़ी के बीच हो सकता है। त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इस रूट को सबसे उपयुक्त माना जा रहा है।

Ticket Price पर सस्पेंस
अभी तक टिकट की कीमत तय नहीं की गई है। रेलवे बोर्ड द्वारा रूट कंफर्म होने के बाद ही किराए की आधिकारिक घोषणा होगी। माना जा रहा है कि किराया सामान्य स्लीपर और AC कोच से थोड़ा अधिक होगा, लेकिन सुविधाओं को देखते हुए यह किफायती साबित होगा।

ट्रेन की खासियतें – Ultra Modern Features
पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें कई आधुनिक सुविधाएं होंगी, जैसे–
- हर बर्थ पर रीडिंग लाइट और चार्जिंग पॉइंट
- इंटरनल डिस्प्ले पैनल और CCTV कैमरे
- मॉड्यूलर पैंट्री बेहतर खान-पान के लिए
- दिव्यांग यात्रियों के लिए स्पेशल बर्थ और टॉयलेट
- फर्स्ट AC कोच में शॉवर और गर्म पानी की सुविधा

इन सुविधाओं के साथ यात्रियों का लंबा सफर न केवल आरामदायक बल्कि लक्ज़री एक्सपीरियंस जैसा होगा।

क्यों खास है Vande Bharat Sleeper?
अब तक वंदे भारत ट्रेनें केवल चेयर कार वर्ज़न में थीं, जिनमें सफर कुछ घंटों तक ही सीमित था। लेकिन स्लीपर वर्ज़न आने के बाद अब देशभर में रातभर की यात्रा भी तेज़ और लग्ज़री तरीके से की जा सकेगी। यह बदलाव भारतीय रेल को एक नए युग में ले जाएगा।