बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भी आज बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है वट सावित्री पूजा

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भी आज बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है वट सावित्री पूजा

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भी आज बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है वट सावित्री पूजा जिसको लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ वही अपने पति की लंबी आयु को लेकर महिलाओं ने किया बट सावित्री का पर्व मुजफ्फरपुर जिले में आज बट सावित्री का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है जहां बंट वके पेड़ के नीचे महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए याद करती है जिसमें की बड़ के पेड़ के चारों तरफ भ्रमण करती है। बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं ने पूजन पाठ किया और गीत को गाया जिसको लेकर के सभी में खास उत्साह दिख रहा है। सुहागिन महिलाएं सुबह से ही बरगद वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना कर पति की लंबी आयु की कामना कर रही है व सभी महिलाएं काफी उत्साहित नजर आ रही है यह तस्वीर भी मुजफ्फरपुर के औराई और कटरा चामुंडा देवी मंदिर के पास की सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पूजा अर्चना में जुटी है वह आपको बता दें कि वट सावित्री का व्रत रखने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन सुख में होता है। यह उपवास ना सिर्फ पति की दीर्घायु के लिए रखा जाता है बल्कि इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता भी आती है और ऐसा कहा जाता है कि यह ज्येष्ठ अमावस्या को सावित्री ने अपने पतिव्रता धर्म से यमराज को प्रसन्न कर 3 वरदान प्राप्त किए थे, जिसकी वजह से यमराज ने उनके पति सत्यवान को पुन: जीवनदान दे दिया और तब से ही महिलाएं ज्येष्ठ अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखती हैं।