Patna Gopal Khemka Murder: CM नीतीश बोले- अपराधी बचेंगे नहीं, सख्त कार्रवाई के आदेश
पटना गांधी मैदान इलाके में व्यापारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, विपक्ष ने कहा- बिहार में ‘गुंडाराज’। पढ़ें पूरी खबर।
बिहार की राजधानी पटना के पॉश गांधी मैदान इलाके में चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद बिहार सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
सरेआम मर्डर से दहशत: बाइक सवारों ने मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, पटना के नामी उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या उनके ही घर के पास बाइक सवार बदमाशों ने कर दी। बदमाशों ने सिर में गोली मारकर उनकी मौके पर ही जान ले ली। घटनास्थल से पुलिस को एक खोखा और एक जिंदा कारतूस मिला है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
गौरतलब है कि सात साल पहले खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी इसी तरह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुंजन को सिर और सीने में गोली मारी गई थी। अब पिता की हत्या ने फिर से शहर के कारोबारी समुदाय और आम जनता में दहशत भर दी है।
पढ़ें: पटना में कारोबारी की सरेआम हत्या का CCTV आया सामने, मुकेश सहनी बोले– बिहार में खुला राक्षसराज
नीतीश कुमार ने दिए सख्त आदेश
गोपाल खेमका की हत्या के तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम ने कहा कि कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस त्वरित और कठोर कार्रवाई करे।
नीतीश कुमार ने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिया कि जांच में कोई ढिलाई न हो और इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।
पढ़ें: पटना में उद्योगपति की हत्या से गरमाई राजनीति: तेजस्वी का नीतीश पर हमला, जंगलराज या मीडिया मैनेजमेंट?
विपक्ष ने सरकार को घेरा: 'गुंडाराज है बीजेपी-जेडीयू का मॉडल'
इस हत्याकांड के बाद विपक्षी दलों ने एनडीए सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बीजेपी का मॉडल गुंडाराज है। बिहार में न कानून है, न सुरक्षा। एनडीए सरकार सिर्फ आंकड़ों में सुधार दिखाती है, जबकि सच यह है कि अब तक करीब 65,000 हत्याएं हो चुकी हैं।
पढ़ें: पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या, बेटे के बाद पिता भी शिकार; पप्पू यादव का सरकार पर हमला
खेड़ा ने कहा कि पटना के गांधी मैदान जैसे इलाके में अगर व्यापारी सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि “बीजेपी को लोगों की जान की नहीं, बल्कि सुर्खियों की फिक्र है। यहां पैसा और ताकत भी आपको सुरक्षित नहीं रख सकते।


आँखें न्यूज़ 24 




