70 लाख का सूटकेस चोरी, उर्वशी का फूटा गुस्सा – बोलीं, 'केवल बैग नहीं, सम्मान भी गया'

उर्वशी रौतेला का लंदन एयरपोर्ट से 70 लाख का ज्वेलरी बैग चोरी, मां ने पूर्व मैनेजर पर भी लगाया चोरी का आरोप। जानिए पूरा मामला विस्तार से।

70 लाख का सूटकेस चोरी, उर्वशी का फूटा गुस्सा – बोलीं, 'केवल बैग नहीं, सम्मान भी गया'
Urvashi Rautela

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या म्यूजिक वीडियो नहीं, बल्कि लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर 70 लाख रुपये के गहनों से भरे बैग की चोरी है।

उर्वशी रौतेला विंबलडन में भाग लेने के लिए लंदन पहुंची थीं, लेकिन एयरपोर्ट पर जैसे ही उन्होंने अपना लगेज बेल्ट पर तलाशा, उनका क्रिश्चियन डायर ब्राउन लग्ज़री बैग गायब था। इस बैग में महंगे गहने और अन्य कीमती सामान मौजूद था।

उर्वशी की टीम का बयान: 'सिर्फ बैग नहीं, सुरक्षा भी गई है'
एक्ट्रेस की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, एक प्लैटिनम एमिरेट्स सदस्य और ग्लोबल आर्टिस्ट के रूप में, यह अत्यंत दुखद है कि हमारी फ्लाइट मुंबई से लंदन के बाद गैटविक एयरपोर्ट पर हमारा बैग चोरी हो गया। हमारे पास बैगेज टैग और टिकट होने के बावजूद, बैग सीधा बेल्ट से गायब हो गया। यह सुरक्षा व्यवस्था का गंभीर उल्लंघन है।

बयान में यह भी कहा गया कि यह सिर्फ 'खोया सामान' नहीं बल्कि सभी यात्रियों की सुरक्षा, जवाबदेही और सम्मान से जुड़ा मामला है।

पूर्व मैनेजर पर भी लगे चोरी और धोखाधड़ी के आरोप
इससे पहले इसी महीने उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने उनकी पूर्व मैनेजर वेदिका प्रकाश शेट्टी पर भी चोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया कि वेदिका 2015 से 2017 के बीच उर्वशी की एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट थीं और मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के दौरान उनके साथ लास वेगास भी गई थीं।

मीरा रौतेला के मुताबिक, उन्हें उर्वशी के कपड़ों, गहनों और निजी सामान की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन हमें बाद में पता चला कि वेदिका ने कई बार चोरी और धोखाधड़ी की।

उर्वशी का करियर और सोशल मीडिया उपस्थिति
उर्वशी रौतेला ने 'सिंह साहब द ग्रेट', 'सनम रे', 'हेट स्टोरी 4', और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उनके ‘लव डोज’, ‘बिजली की तार’ जैसे म्यूजिक वीडियोज़ काफी पॉपुलर हुए। वह सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहती हैं और लाखों फॉलोअर्स के साथ अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल शेयर करती रहती हैं।