बाबा साहब के पुतले के अपमान मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के पुतले के अपमान से जुड़े वायरल वीडियो मामले में तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वाराणसी के थाना फूलपुर क्षेत्र में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के पुतले के अपमान से जुड़े वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने तीसरे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह वीडियो 31 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
इस प्रकरण में पहले ही दिनांक 01 जनवरी 2025 को गुलाब राजभर और सतीश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आज 03 जनवरी 2025 को वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे अभियुक्त शेरु मिश्रा पुत्र स्व. साहबलाल मिश्रा, उम्र लगभग 36 वर्ष, निवासी ग्राम करमपुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रकरण में विधिक कार्रवाई प्रचलित है और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


आँखें न्यूज़ 24 




